अस्पताल का निरिक्षण करते कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री
- फोटो : amar ujala
डीएम ने अस्पताल परिसर, वार्ड, आईसीयू और डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट की जांच की। आईसीयू में कबाड़ भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को कैंपस में रहने का आदेश दिया, ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
हालांकि CMS डॉ. सुनील कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी को अस्पताल की नियमित निगरानी करने और सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि निरीक्षण की पूर्व सूचना के बावजूद CMS कार्यालय में बैठे रहे। डीएम का अचानक पहुंचना अस्पताल स्टाफ के लिए भी हड़कंप का कारण बना। लगभग एक घंटे चले निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों में बेचैनी देखी गई।