फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पंचायत घर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर किया कुकृत्य, तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Mar 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के एक गांव में पाइपलाइन डाल रहे तीन मजदूरों ने एक किशोरी को बंधक बनाकर पंचायत घर में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं। इसमें कानपुर के थाना ककवन के ग्राम औरन ताहपुर निवासी रोहित प्रजापति, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी चंद्र प्रकाश व अन्य मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूर गांव के पंचायत भवन में ही रहते हैं। रविवार देर शाम को रोहित, चंद्रप्रकाश एक साथी के साथ नशे में उसकी 14 वर्षीय बेटी को पंचायत भवन में उठा ले गए।
यहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने बेटी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे और बेटी को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें