फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Tue, 10 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे पर फूटी मस्जिद के पास तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज थानांतर्गत ग्राम तेराजाकेट चौराहा निवासी उपदेश पुत्र इकबाल बहादुर सिंह गांव के ही अपने साथी राममोहन पुत्र रामदीन मंगलवार की सुबह बाइक से मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत नीमकरोरी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वह जीटी रोड हाईवे पर फूटी मस्जिद के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में दूसरी बाइक सवार शोभित पुत्र कुलदीप दीक्षित भी घायल हो गए। दुर्घटना होते ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर शोभित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें