फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्से का ताला तोड़कर पार की नकदी व कुंडल

विज्ञापन
टूटा हुआ बक्सा दिखाता रामवीर। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के हर्ष नगर बहबलपुर मोहल्ले में बुधवार रात चोर ने एक घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से का ताला खोला और उसमें रखी नगदी पार कर दी। भागते समय पीड़ित के घर में रुका रिश्तेदार जाग गया। उसने चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बहबलपुर निवासी रामवीर यादव भैंस पालक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात लगभग तीन बजे गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया। कमरे के अंदर जाकर चाभी लेकर उसने बक्से का ताला खोल लिया। चोर बक्से में रखे 19 हजार रुपये और कुंडल ले लिया। जैसे ही वह घर से जाने लगा तभी घर में रुके उसके रिश्तेदार अनमोला निवासी विनोद की आंख खुल गई।
उसने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज संजेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें