छिबरामऊ। नगर के नेहरू महाविद्यालय को भूगोल व राजनीति विज्ञान में दो नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। दोनों शिक्षकों नेकार्यभार ग्रहण किया। शिक्षकों का कहना है कि नवीन शिक्षा पद्धति के साथ वह अध्यापन कार्य करेंगे। कोरोना कॉल के दौरान वह छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा देंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन राय ने बताया कि उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग ने महाविद्यालय में भूगोल विभाग में कार्तिकेय सिंह व राजनीति विज्ञान में प्रभात मिश्रा को असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त किया है। मूल रुप से जौनपुर जनपद के रहने वाले असिस्टेंट प्रो. कार्तिकेय सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यापन कार्य के प्रति समर्पित रहना ही शिक्षक का कर्तव्य है।
प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी प्रभात मिश्रा का कहना है कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करें। नवीन पद्धति के आधार पर छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही कोरोना कॉल में ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर अध्यापन कार्य जारी रखा जाएगा। सोशल मीडिया प्रभारी डा. उदयपाल सिंह ने दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर का स्वागत किया।