फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जीरियाट्रिक वार्ड में डॉक्टर, न पैरामेडिकल स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी में बुजुर्गों के बेहतर इलाज के लिए बनाए गए जीरियाट्रिक वार्ड में डॉक्टर मिला और न ही पैरामेडिकल स्टाफ। वार्ड में केवल दो ही मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने जीरियाट्रिक वार्ड में कम मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। प्रतिदिन ओपीडी में 100 से अधिक बुजुर्ग पहुंचते हैं, जिन्हें दूसरे शहर के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


शासन द्वारा जीरियाट्रिक वार्ड में बुजुर्गों का इलाज करने के लिए फिजीशियन, डॉक्टर व स्टॉफ नर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में बने जीरियाट्रिक वार्ड शुक्रवार को सिर्फ दो से तीन बुजुर्ग मरीज ही मिले। फिजीशियन था और न ही कोई डॉक्टर। ऐसे में जीरियाट्रिक वार्ड राम भरोसे ही चलता नजर आया। गुलाबी सर्दी शुरू हो गई है, पर मरीजों को सिर्फ कंबलों से ही गुजारा करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी में 100 से अधिक बुजुर्ग पहुंचते हैं। वार्ड में सिर्फ दो या तीन मरीजों को भर्ती किया जाता है। कई बुजुर्ग मरीजों को बाहर रेफर कर दिया जाता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि जीरियाट्रिक वार्ड में अभी दो मरीज भर्ती किए गए हैं, जिन्हें सर्दी से बचाव के लिए मरीजों को दो कंबल दिए जाते हैं। सर्दी बढ़ने पर वार्ड के लिए दो ऑयल वार्मर ब्लोअर हैं, जिन्हें अभी इश्यू नहीं किया गया है। मरीजों की देख रेख के लिए डॉक्टर राउंड पर रहते हैं। कहा कि वार्ड में सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त हैं और न ही किसी मरीज को बाहर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें