फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खलिहान की जमीन पर कब्जा, हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देववरम्पुर स्थित खलिहान की जमीन के आंशिक हिस्से पर कुछ लोगों ने कब्जा कर स्थाई निर्माण कर लिया है। पालिका कर्मी की शिकायत पर राजस्व टीम ने पैमाइश कर तीन दिनों में कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



छिबरामऊ देहात के ग्राम देववरमपुर ढकुरैया निवासी पालिका कर्मी शिवम दुबे ने एसडीएम उमाकांत तिवारी से शिकायत करते हुए बताया कि गाटा संख्या 231 की जमीन राजस्व रिकार्ड में खलिहान में दर्ज है। इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही सुरक्षित श्रेणी की इस जमीन निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार अभिनव वर्मा को पैमाइश कराकर शिकायत का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अफसरों के निर्देश पर लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। चार बीघा सात डिसमिल खलिहान की जमीन के आंशिक हिस्से पर लोगों के अवैध कब्जे मिले। एसडीएम ने बताया कि कब्जा धारकों को तीन दिन में कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए है। उसके बाद भी कब्जा न हटाने पर बुलडोजर चलवाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें