फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के घर से लाखों की चोरी

Mon, 16 Feb 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सकरी खुर्द में शनिवार रात चोरों ने एक मकान से लाखोें के जेवर सहित कीमती सामान चुरा लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की। लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


गांव निवासी होमगार्ड सोहनलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद कुशवाहा शनिवार की देरशाम कलेक्ट्रेट से ड्यूटी कर लौटा था। अपने परिवार सहित मकान के एक कमरे में सोने चला गया। तभी देररात अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी शेफ का ताला तोड़कर तीन तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, जेवरात, 5 हजार की नकदी के अलावा कपड़े, सामान चुरा लिया।

घटना को अंजाम देकर चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी खोलकर निकल गए। रात को आंख खुलने पर जब गृहस्वामी ने मुख्य गेट खुला पाया तो कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चोरों को दबोचने के लिए गांव के आसपास ग्रामीणों ने घेराबंदी की। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर सामान सहित रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी रविवार की सुबह पीड़ित ने मानीमऊ चौकी पुलिस को दी। चोरी की घटना से आसपास के ग्रामीणोें में भी हड़कंप मच गया। आए दिन चोरी की हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। दुकानदार भी रात को जागकर अपनी दुकानों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके वावजूद चोरी की घटनाओं पर रोकथाम न होने से पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें