फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का दूध पाउडर चोरी

Mon, 16 Feb 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास हाइवे किनारे खड़े एक ट्रक से रविवार रात चोरों ने लाखों रुपये कीमत के दूध पाउडर के दो सौ गत्ते उड़ा दिए। ट्रक चालक ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद चौराहे के पास हाइवे किनारे खड़े ट्रक पर धावा बोल उसकी तिरपाल काटकर उसमें रखे लाखों रुपये कीमत के ब्रांडेड दूध के करीब दो सौ गत्ते पार कर दिए। फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना के तहत ग्राम मूसाखिरिया निवासी आदित्य पुत्र ओमप्रकाश ट्रक चलाता है।

शनिवार को वह आनंद (गुजरात) की एक कंपनी से ट्रक में दूध पाउडर के गत्ते लादकर लखनऊ जा रहा था। जब वह शाम को करीब 5 बजे नगर पहुंचा तो उसने ट्रक को नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास खड़ा कर दिया। क्लीनर राजीव पुत्र गंगाराम निवासी अताईपुर (कायमगंज) के साथ अपने गांव चला गया।
विज्ञापन


चालक ने बताया वह ट्रक पर छिबरामऊ में रह रहे मालिक के परिचित राजीव को छोड़ गया था। दूसरे दिन सुबह जब वह लोग वापस लौटे और ट्रक की तिरपाल कटी हुई देखी तो हैरान रह गए। ट्रक में रखे 1070 गत्तों में से 200 गत्ते गायब थे। गायब माल की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। चालक ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई। ट्रक चालक ने चोर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें