कन्नौज। गालीगलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने ग्रामीण को लाठी-डंडोंं से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पांच दिन बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली के गांव अटारा निवासी अली हसन ने गांव के दिलशाद, मोबीन, आसीन, सलमान के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 16 मई की दोपहर को लगभग तीन बजे वह दरवाजे पर खड़ा था। तभी दिलशाद समेत चारों लोग दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अली हसन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।