छिबरामऊ। ग्राम नगला पुन्नी निवासी अवधेश (30) मंगलवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा था। परिजनों ने शराब पीने से मना किया। तब उसने नाराज होकर उसने डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। वहीं, सौरिख निवासी वीरपाल (22) ने पत्नी से कहासुनी के बाद चूहा मार दवाई खा ली। अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।