फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में लगी आग, सहम गए बच्चे, बस में धुआं भरते ही चालक ने ब्रेक लगाई, बच्चों को निकाला बाहर

विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद जलती स्कूल बस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। तेरारब्बू गांव के पास शार्ट सर्किट से स्कूल बस धू-धू कर जल गई। बस में मौजूद तीनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बस को जलता देख बच्चे और आसपास मौजूद लोग सहम गए।
विज्ञापन

आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर( सिकंदरपुर )की स्कूल बस दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्चों को छोड़ने तेरारब्बू गांव जा रही थी। गांव से कुछ दूर पहले शार्ट सर्किट से इंजन के हिस्से में आग लग गई। इससे बस में धुआं भर गया। चालक अवनीश तिवारी ने बस में ब्रेक लगाई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से बस में मौजूद तीनाें बच्चों को उतार लिया। बच्चे बस में धुआं भर जाने से खांसने लगे थे। साथ ही सहम गए थे। तब तक आग ने बस को चपेट में ले लिया। यह धू-धू कर जलने लगी। धुआं और लपटें देख गांव के लोग इकट्ठे हो गए।
पानी, मिट्टी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। बच्चों की बस में आग लगने की खबर पर अभिभावक पहुंच गए। बच्चों को सकुशल पाकर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि स्कूली बस में आग की घटना लापरवाही की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन

बस में आग की होगी जांच: संजय कुमार
कन्नौज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा का कहना है कि स्कूली बस में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बस में आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी। बस की फिटनेस थी या नहीं, इसे भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें