फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गड्ढों में तब्दील हुई अस्पताल जाने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। कस्बे के जीप अड्डे से सरकारी अस्पताल और इंटर कॉलेज तक जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों, मरीजों व तीमारदारों के साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर सड़क की मरम्मत और जल निकासी के लिए नाली बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के नेमकुमार व कन्हैयालाल ने बताया कि तीन वर्ष पहले जिला पंचायत की ओर से जीप अड्डे से सरकारी अस्पताल और इंटर कॉलेज तक डामर सड़क का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। गिट्टी बिखरने और गहरे गड्ढे होने से इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। मार्ग पर दो प्रमुख विद्यालय संचालित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से गुजरते हैं।
वहीं, सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर अक्सर गंदा पानी भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली और जलभराव की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से पहले भी शिकायत की गई। अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें