फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस सोती रही, चोरी होती रही...

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चौरा चांदपुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाया और करीब नौ लाख के कीमती आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात से पुलिस कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान हैं। पुलिस सोती रही और चोर तीन घरों को निशाना बनाकर भाग गए। ग्रामीणों ने गांव के ही दो युवकों व एक अज्ञात पर संदेह जताया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के चौरा चांदपुर गांव निवासी हंसमुखी ने बताया कि पति राजीव कुमार ड्राइवर हैं जो गाड़ी लेकर माधौगंज मंडी हरदोई गए थे। वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। बुधवार रात करीब एक बजे के बाद चोर घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर जेवर, 10 हजार की नकदी सहित लोहे का बॉक्स लेकर पीछे के रास्ते से निकल गए। पीड़िता के अनुसार करीब छह लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। बॉक्स खेत में टूटा पड़ा मिला। इसी गांव के पिंटू ने बताया कि चोर देररात घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी सहित जेवर चुरा ले गए। आहट होने पर वह छत से नीचे उतरा तो आरोपियों को भागते हुए देखा और शोर मचाया। इसी गांव की सुनीता ने बताया कि पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी कर बच्चे पाल रही है। बुधवार रात बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। देररात घर में घुसे चोर जेवर व पांच हजार की नकदी सहित करीब दो लाख का माल चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें