छिबरामऊ। स्वर्णकार समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठन संघर्ष करेगा। उक्त विचार नवनियुक्त अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामानंद वर्मा ने व्यक्त किए। सोमवार को मोहल्ला कटरा गली में हुए स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वर्णकार समाज को संगठित कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर जवाहरलाल वर्मा ने कहा कि रामानंद वर्मा ने समाज के लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। इस दौरान सौरभ वर्मा, विनीत वर्मा सिम्पल, सुनील वर्मा, कमलकिशोर वर्मा, अरविंद वर्मा, सुभाष वर्मा, हिमांशु वर्मा, शिवम वर्मा, अवधेश वर्मा, आशीष वर्मा, नरेंद्र वर्मा तथा संजीव वर्मा ने स्वागत किया।