फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नगर पालिका के नाले का पानी खेतों में भरा, 50 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पश्चिमी बाइपास स्थित वार्ड 15 आर्यनगर से निकला नगर पालिका परिषद का नाला ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर गांव तक जाता है। किन्हीं कारणों से इस नाले का पानी खेतों में पहुंचना शुरू हो गया है। खेतों में पानी भरने से करीब 50 बीघा गेहूं व आलू की फसल जलमग्न हो गई है। भाकियू (प्रधान) ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामप्रकाश को सौंपकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन



भाकियू (प्रधान) प्रदेश अध्यक्ष जदुनाथ सिंह व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रजीत यादव एडवोकेट ने बताया कि इस नाले से नगर के कई मोहल्लों समेत पश्चिमी बाइपास के आसपास बसी नई बस्ती का पानी इसी नाले में बहता है, लेकिन निकासी का कोई इंतजाम न होने के कारण नाले का गंदा पानी खेतों में पहुंच रहा है। जलभराव के कारण किसान पन्नालाल शाक्य, शिवम शाक्य, नीरज शाक्य, निखिल शाक्य, लौंगश्री, अखिल, अजय शाक्य, अक्कू शाक्य, बुद्ध रतन, शिव रतन, सुरजीत, अजी, सनी शाक्य, राकेश बाथम, प्रेमचंद्र बाथम, चंद्रप्रकाश, अवनीश कुमार, रमन यादव, देव अग्निहोत्री, फूलन देवी, मनोज, बलवीर, रामकेश यादव व विकास यादव के खेतों में एकत्रित हो रहा है।
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहित यादव ने यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो पीड़ित किसानों को साथ लेकर भाकियू (प्रधान) प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। वहीं, इस संबंध में ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पालिका के नाले से इस तरह की समस्या पैदा नहीं हुई है। मंगलवार को पालिका की टीम भेजकर समस्या के कारण का पता लगाया जाएगा। अगर पालिका के नाले का पानी खेतों तक पहुंच रहा है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें