फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष को संगठन की मजबूती जरूरी

Sun, 27 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में हुई आंगनबाड़ी संघ की बैठक में संघर्ष के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संगठन मजबूत बनाना होगा, तभी हक पाने को छेड़े गए संघर्ष में सफलता मिल पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहुओं को मानदेय की जगह वेतनमान दिया जाए और जब तक वेतनमान शुरू नहीं होता, तब तक 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। रिटायरमेंट के बाद पेंशन दी जाए और सेवा काल के दौरान प्रमोशन भी दिए जाएं।

कहा कि इन मांगों को लेकर 15 जनवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी कार्यकत्री, सहायिकाएं और आशा बहुएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचकर शामिल हों। इस मौके पर जिला संयोजक संजीव दुबे, सौरिख ब्लाक अध्यक्ष विनीता दुबे, सरला पाल, मंजू दुबे, रीता दीक्षित, शशी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें