फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। प्रार्थना सभा के नाम पर ईसाई धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पुलिस ने मौके पर छापा मारकर चार पुरुष तथा 10 महिलाओं को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग के इस्माईलपुर गांव में मंदिर के पास स्थित मलिखान शाक्य के घर पर पिछले तीन माह से प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा था। यह कार्यक्रम हरियाणा के फरीदाबाद के डवुआ कॉलोनी निवासी गोवडा प्रसाद के नेतृत्व में चल रहा था। उसके साथ दिल्ली बॉर्डर बदरपुर-फरीदाबाद निवासी मंजू जाटव और ममता भी सक्रिय रूप से शामिल थीं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से यहां बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी थी। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि इन सभाओं में बच्चों की बीमारियां ठीक होने और अन्य समस्याओं के समाधान का दावा किया जा रहा था, जिससे वे प्रभावित होकर जुट रही थीं।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभा में शामिल चार पुरुष व 10 महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पूरा मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि मुख्य आयोजक गोवडा प्रसाद के पास हरियाणा का आधार कार्ड है, लेकिन वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश का निवासी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। कोतवाल ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें