तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक व एमबीबीएस छात्र के साथ मंगलवार की देर रात मारपीट हों गई। छात्र के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही सभी छात्र मेडिकल स्टोर पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष का एमबीबएस छात्र कॉलेज गेट पर स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचा। वहां मेडिकल स्टोर संचालक के साथ कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। छात्र ने अन्य छात्रों को सूचना दी। मौके पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों को आता देख मेडिकल स्टोर संचालक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला शांत है।