फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साल का सबसे गर्म जून का पहला सप्ताह, पारा 41 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में तीन साल के तापमान पर नजर डालें तो इस वर्ष जून का प्रथम सप्ताह सबसे गर्म रहा। पिछले दो सालों में प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। उधर, भीषण गर्मी से तीन-चार दिन राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन


इधर, तीन दिनों से पारा 41 के ऊपर होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार अधिकतम तापमान 42 व सोमवार 40 डिग्री सेल्सियस था। सुबह होते ही सूर्य की किरणें गर्मी का अहसास कराती हैं। सुबह व शाम को हवा का रुख बदलने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा के बीच उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लोगों को दिन में चेहरे को ढक कर ही बाहर निकलना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

14 जून को 44 डिग्री तक जा सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिन तक तपन और लू से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। 14 जून यानी शनिवार को 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने की आशंका है। वहीं, न्यूनतम पारे में लगातार बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को ही पारा 43 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं, इसके बाद इसी सप्ताह में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री होने से अब रातें भी तपती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें