फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। प्रसव के बाद बुधवार को प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौकी सरायप्रयाग के ग्राम नैनापुर निवासी रिंकी वर्मा (30) मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने लगी। रात एक बजे नगर के प्रसव केंद्र पर भर्ती कराया। रात तीन बजे रिंकी ने बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने प्रसूता को सामान्य बताया और परिजनों को आश्वस्त कर दिया। थोड़ी देर बाद रिंकी की तबीयत बिगड़ने पर एक घंटे बाद ही प्रसव केंद्र की एएनएम ने उसे बाहर ले जाने को कहा।
विज्ञापन

पति आवेश कुमार पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले गए पर वहां इलाज करने से मना कर दिया गया। तब परिजन उसे छिबरामऊ ले गए, जहां पहुंचते ही रिंकी की मौत हो गई। पति आवेश कुमार ने बताया कि यह उनकी दूसरी संतान थी और पहले भी एक बेटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण रिंकी की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सा कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें