कन्नौज। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवतियों को समय से अस्पताल पहुंचाने में जिले की एंबुलेंस सेवा 102 एंबुलेंस सेवा चलाई है। जिले की 102 एंबुलेंस गर्भवतियों को समय से अस्पताल पहुंचाने में पूरे प्रदेश में टॉप पर है। जून माह में जिले की एंबुलेंसों ने 13,532 गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाया, जिसका औसत समय छह मिनट रहा है।
गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने और प्रसव के बाद घर भेजने के लिए सरकार की ओर से 102 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है। जिले में 102 की 23 एंबुलेंस संचालित हैं। सीएम डैशबोर्ड पर जून माह में इत्रनगरी की 102 एंबुलेंस टॉप पर रही है। जून में 13,532 गर्भवतियों को घर से 102 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसका औसत समय छह मिनट रहा है। एंबुलेंस ट्रिप का प्रतिशत 99.38 रहा, जिस कारण इत्रनगरी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने बताया कि गर्भवतियों को समय से एंबुलेंस उपलब्ध कराने का कंपनी हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे गर्भवतियों को समय से एंबुलेंस मिल सके और उन्हें परेशान न होना पड़े। जून माह में गर्भवतियों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में औसत समय छह मिनट रहा, जिस कारण प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
वर्जन
स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जून माह में 102 एंबुलेंस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
डॉ. स्वदेश गुप्ता, सीएमओ