फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएम डैशबोर्ड में जिले का नौवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर शुक्रवार को जिले को प्रदेश में नौवां स्थान मिला है। अगस्त में जिले की 18वीं रैंक थी। कई विभागों की रैंक बेहद खराब मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) पर विभागों की संचालित योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा की जाती है। जिनकी प्रदेश स्तर पर रैंक जारी की जाती है। इसमें विकास विभाग ने चौथी व राजस्व विभाग की योजनाओं में 27वीं रैंक मिली है। विद्युत विभाग की तीन योजनाएं, ग्रामीण अभियंत्रण की भवन निर्माण, स्वास्थ्य विभाग 108 एंबुलेंस सेवा, जलनिगम समेत कई विभागों की रैंक काफी खराब पाई गई है। इस पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने अधिकारियों को रैँक में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा में अपेक्षाकृत सुधार न मिलने पर लापरवाह अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें