फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करवाचौथ मनाने गए प्रेमी को पत्नी के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम हुई घटना, थाने में दोनों पक्षों के बीच चल रही पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदरगढ़। करवाचौथ मनाने आए प्रेमी को पति ने पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने पिटाई करने के बाद शुक्रवार को पुलिस को सौंप दिया तो पत्नी भी थाने पहुंच गई। अब वह प्रेमी के साथ ही करवाचौथ मनाने पर अड़ी है। देर रात तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पति तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
इलाके के एक गांव में देर शाम युवक ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में पकड़ लिया। खास बात यह है कि महिला की आयु 38 साल है तो प्रेमी महज 21 साल का है। पति ने शोर मचाया तो मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए। पति ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीछे से पत्नी भी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और वह करवाचौथ का व्रत प्रेमी के हाथ से ही तोड़ेगी। उसकी बात सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने महिला को समझाया लेकिन वह जिद पर अड़ी है। देर रात तक दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। पति तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें