फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नवमी के हवन से महकी इत्रनगरी, मंत्रोच्चारण और जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी के हवन से महकी इत्रनगरी, मंत्रोच्चारण और जयकारों से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

- कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि
- मंदिरों से लेकर घरों तक हुए धार्मिक अनुष्ठान

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को इत्रनगरी मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रही। शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक हवन-पूजन और कन्या पूजन के धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से मां सिद्धदात्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हवन की सुगंध से वातावरण महक उठा, वहीं मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। घरों में हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव पंडाल सहित सभी प्रमुख पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे दिन इत्रनगरी में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

इनसेट
फोटो :25: सन्मार्ग पंडाल में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
कन्याभोज के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
सोमवार को सन्मार्ग पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी आगे बढ़ी। दोपहर में कन्याभोज कराया गया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम से लेकर देर रात तक भक्त टोलियों में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव के साथ आयोजन में सहभागिता की।
विज्ञापन


इनसेट
फोटो :26: पंथवारी भंडारे में प्रसादी ग्रहण करती कन्याएं। संवाद
कन्या पूजन के साथ भंडारे की शुरुआत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
तालग्राम। कस्बा स्थित पंथावरी मंदिर परिसर में सोमवार को पंथावरी सेवा समिति ने भंडारे का आयोजन किया। कन्या पूजन के साथ भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया और देर शाम तक प्रसाद लेने वालों का तांता लगा रहा।

इनसेट
मां सिद्धदात्री की पूजा-अर्चना कर जिमाई गईं कन्याएं, भेंट की शिक्षण सामग्री
अमोलर। मां सिद्धदात्री की आराधना कर सौभाग्य और खुशहाली की कामना की। कस्बा निवासी चंचल और नितेश चतुर्वेदी ने कन्याओं को भोज कराने के साथ कॉपी-किताबें, पेन, पेंसिल आदि भेंट कीं। पंडित कमलेश मिश्रा ने बताया कि नौवें दिन मां सिद्धदात्री की उपासना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

इनसेट
फोटो :27: राहगीरों को हलुआ पूड़ी वितरित करते ग्रामीण। संवाद
दुर्गा नवमी पर श्रद्धालुओं को बांटा हलुआ-पूड़ी
समधन। ग्राम भैसियापुर में दुर्गा नवमी पर्व पर ग्रामीणों ने स्टाॅल लगाकर श्रद्धालुओं को हलुआ-पूड़ी वितरित की। रामाश्रम झूसीनगर सड़क किनारे बबलू जयगुरुदेव की मौजूदगी में कन्या भोज कराया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, गोलू यादव, बदन सिंह, हरनाथ सिंह, सनोज कुमार, राजीव कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
फोटो:28: भंडारे में प्रसाद लेने के लिए मौजूद भीड़। संवाद

मां सिद्धिदात्री के दर्शनों को उमड़ी भीड़, आस्था का सैलाब
छिबरामऊ। सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कोई नंगे पैर तो कोई पेट के बल मां की चौखट पर पहुंचा। भक्तों ने मां सिद्धदात्री की पूजा-अर्चना कर कन्या भोज कराकर व्रत पूरा किया। नगर में जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। भीड़ के चलते सौरिख रोड पर जाम की स्थिति रही, पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के पास लगे मेले में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने और चाट-पकौड़ों की दुकानों पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें