फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नहर अधूरी फिर भी छोड़ा पानी, पटरी कटने से तालाब भरा

विज्ञापन
फोटो :10: नहर की पटरी कटने से तालाब में जाते पानी को देखते किसान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
तालग्राम। निर्माणधीन जलालाबाद तक जाने वाली नहर में रविवार को पानी छोड़ दिया गया। इससे क्षेत्र के रोहली किशनपुर सड़क के पास पटरी कट गई और मिट्टी खनन से बना करीब 20 एकड़ का तालाब पानी से लबालब हो गया। किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

डार्क जोन परियोजना के तहत मैनपुर से कन्नाैज के जलालाबाद तक नहर का निर्माण कराया जा रहा है। किसान मूलचंद्र, हरपाल सिंह, वेदराम, अभय प्रताप सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि नहर निर्माण का कार्य मानक के अनुसार नहीं कराया गया है जबकि अभी भी नहर का निर्माण कार्य अधूरा है। इसके बावजूद समय-समय पर पानी छोड़ दिया जाता है। इससे फसलों को नुकसान होता है। सोमवार सुबह रोहली किशनपुर के पास पटरी कट गई। इससे नहर का पानी तालाब में जाने लगा है। बहाव इतना तेज था कि चार घंटे में ही तालाब आधे से अधिक भर गया। जल्द पानी न रोका गया तो तालाब के ओवरफ्लो होकर फसलों में जलभराव की आशंका है।
किसानों ने बताया कि 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई है। विधायक अर्चना पांडेय और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया है। अधीक्षण अभियंता सूर्यमणि सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पानी को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नहर की पटरी को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें