फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घने कोहरे में दृश्यता कम, सर्द हवाएं बढ़ा रहीं परेशानी

विज्ञापन
फोटो :43: घने कोहरे में सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। एक सप्ताह से सर्दी व घने कोहरे का सितम लगातार जारी है। सोमवार को सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। शाम को चली सर्द हवाओं ने परेशान किया। इसकी वजह से सड़क पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


सुबह से ही सर्द हवाओं के आगोश में इत्रनगरी लिपटी रही। शाम होते ही आसमान में हल्की कोहरे की धुंध से शहर ढक गया। लोग ठिठुरन से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सड़कों से लेकर बजार तक में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। लगातार सर्दी बढ़ने से बजार में सन्नाटा जैसा माहौल रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और भी सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर मध्य क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसी स्थिति में पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी होने के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले दो दिनों तक जनपद में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। अभी किसानों को खेतों की सिंचाई नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें