फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झोपाछाप के इलाज से दुल्हन की मौत, शहनाई की जगह मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। घर पर शादी की तैयारी चल रही थीं। अचानक से दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दुल्हन को लेकर गांव के झोलाछाप के पास पहुंचे। वहां झोलाछाप ने दवाई दी और दुल्हन ने घर आकर दवाई खाई और कुछ ही देर बाद दुल्हन की मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किसबापुर निवासी रिंकी (21) की उमर्दा के सुखी गांव निवासी राहुल से शादी तय हुई थी। शनिवार को बरात आनी थी। परिजन बरात के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रिंकी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर गांव के एक झोलाछाप के पास पहुंचे। वहां पर झोलाछाप ने रिंकी को दवाई दी। घर पर आकर रिंकी ने दवाई खा ली और कुछ ही देर में रिंकी ने दम तोड़ दिया। रिंकी की मौत के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई और घर में शादी की शहनाई की जगह मातम छा गया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि परिजन झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरात रही थी निकल, फोन पर मिली खबर
उमर्दा के सुखी गांव में सभी पूजन होने के बाद बरात निकलने की तैयारी हो रही थी। तभी अचानक से दूल्हे के पिता के मोबाइल की घंटी बजी और फोन उठाने पर दुल्हन की मौत की खबर मिली। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और सुखी गांव में गम के बादल छा गए।
विज्ञापन


बेटी की डोली नहीं, उठी अर्थी
घर पर रिश्तेदार और मेहमान आ गए थे। बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। युवती के माता-पिता बेटी की डोली उठाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक से युवती की मौत से मातम छा गया और बेटी की डाेली नहीं अब अर्थी उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें