फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फसल की सिंचाई करने गए युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फसल की सिंचाई करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह शौच के लिए गई एक महिला ने खेत में शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



ग्राम भाऊलपुर चांदबाबू (30) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात चांदबाबू धान की सिंचाई करने के लिए गया था। इसके बाद रात को घर नहीं लौटा। अगले दिन भोर में पांच बजे गांव की ही एक महिला जब शौच के लिए खेत की ओर गई तो उसने चांदबाबू का शव पड़ा देखा। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को घर ले आए। परिजनों ने बताया कि चांद बाबू की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह शांत स्वभाव का था। परिजन मौत को लेकर आशंका भी जता रहे हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें