कन्नौज। शासन द्वारा मिली धनराशि न खर्च करने पर सचिव को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एडीओ सौरिख को दी गई है। निलंबित सचिव को सदर ब्लाॅक से संबद्ध किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने 18 अगस्त को सतौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के व्यय भुगतान की प्रगति बहुत खराब पाई गई। आवासों की क्रास चेकिंग में ग्राम पंचायत सतौरा, सौंसरी एवं सहजापुर में कार्य अधूरा है। आवंटित चार ग्राम पंचायतों में एक का कार्य दूसरे कर्मचारी से कराया गया है, जबकि अभी तक शेष तीन ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण नहीं किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना में भी इनके द्वारा सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। सहायक विकास अधिकारी सौरिख को जांच सौंपी गई है। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को सदर ब्लाक से संबद्ध किया गया।