एक रात में दो सर्राफा दुकानों समेत छह दुकानों पर
हुई चोरी मामले में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की
मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला महामंत्री राजीव दुबे रोष
जताते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
पिछले माह भी नगर में एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़े गए थे और बुधवार
की रात भी चोरों ने छह दुकानों को निशाना बनाया है। कोतवाली पुलिस हर बार
गश्त बढ़ाने का दावा करती है।
इसके बावजूद भी चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यदि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा न किया गया तो व्यापार
मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उधर, क्षत्रिय स्वर्णकार युवा सभा ने भी
चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष बंटी
वर्मा ने कहा कि यदि घटनाओं का खुलासा न हुआ तो संगठन आंदोलन को बाध्य
होगा। बैठक में महामंत्री लालू वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, वरिष्ठ
उपाध्यक्ष सप्पी वर्मा, पंकज वर्मा, सुभाष वर्मा, सुनील वर्मा, सिंपल सोनी,
विकास वर्मा आदि मौजूद थे।