फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाया मोबाइल, निकले साबुन

विज्ञापन
पार्सल में निकले साबुन दिखाते आयुष शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ऑनलाइन शापिंग में नगर के एक युवक ने मोबाइल मंगाया। पार्सल खोलने पर इसमें साबुन निकले। इस पर युवक ने डिलीवरी मैन को रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बाद में डिलीवरी मैन ने जमानत के तौर पर युवक को मोबाइल की धनराशि दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी आयुष शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 20 जनवरी को ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर किया था। भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया था। शुक्रवार को कंपनी का डिलीवरी मैन पार्सल लेकर आया। पार्सल में दो साबुन निकले। इस पर कंपनी के डिलीवरी मैन को रोक लिया। मौके पर पुलिस बुला ली। डिलीवरी मैन ने कंपनी में फोन कर रिफंड कराने के लिए कहा। लोगों के बीच वार्ता के बाद डिलीवरी मैन ने आयुष को मोबाइल की धनराशि जमानत के तौर पर वापस कर दी।
आयुष ने बताया कि कंपनी ने जल्द दूसरा मोबाइल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। कंपनी के मोबाइल उपलब्ध कराने पर डिलीवरी मैन को जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें