यूपी दिवस पर आयोजन को लेकर कलक्ट्रेट में पंडाल तैयार करने के लिए रखा सामान।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। यूपी दिवस को लेकर कलक्ट्रेट में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 24 से 26 जनवरी तक आयोजन होंगे। विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रमों के आयोजन और प्रदर्शनी लगाने समेत लोगों को जागरूक करने की विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने यूपी दिवस के आयोजनों की जिम्मेदारी विभागों को सौंपी है। मुख्य रूप से सात विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग समेत खादी ग्रामोद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग शामिल हैं।
एक जिला, एक उत्पाद, माटी कला बोर्ड के सम्मान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, किट वितरण, स्वच्छ भारत मिशन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य मेला, ओडीएफ के तहत ग्रामों के चयन, गोल्डन कार्ड वितरण, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।