फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में आज होगी टीईटी

विज्ञापन
tet - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मजिस्ट्रेट की निगरानी में 23 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) होगी। सुबह कोषागार से पेपर निकालकर पहली पाली के 27 केंद्रों पर पेपर भेजे जाएंगे। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे मजिस्ट्रेट की निगरानी में पेपर के बंडल निकाले जाएंगे। प्रश्नपत्र के दो सेट आए हैं। शासन के निर्देश पर एक सेट केंद्रों पर भेजे जाएंगे। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में भी प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। दूसरी पाली में 19 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपर जिला अधिकारी गजेंद्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और मजिस्ट्रेट की तैनाती है। केंद्र व्यवस्थापक को कीपैड मोबाइल की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कक्ष निरीक्षक, केंद्र पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र पर क्लाक रूम बनाकर अभ्यर्थियों के मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा, केके इंटर कॉलेज कन्नौज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज कन्नौज, एसबीएस इंटर कॉलेज मकरंदनगर, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज कन्नौज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, केकेसीएन इंटर कॉलेज सरायमीरा, पीएसएम डिग्री कॉलेज, लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीडी तिवारी इंटर कॉलेज जलालाबाद, डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा, किसान इंटर कॉलेज तिर्वा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज इंदरगढ, जेडी जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ, क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल, नेहरु डिग्री कॉलेज छिबरामऊ, बटेश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ, कंहैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा, महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज तिर्वा, कन्नौज पब्लिक स्कूल अहमदपुर रौनी, जागरण पब्लिक स्कूल नसरापुर, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल कन्नौज और कानपुर पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन रोड कन्नौज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें