फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगा जान दी, सौतेली मां के डांटने के बाद उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगा कर जान दे दी। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेहटा गांव निवासी ओमकार उर्फ भूरे खेती करते हैं। इन्होंने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली। गुरुवार को वह किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगाघाट गए थे। इस दौरान बेटी शिल्पी (17) को सौतेली मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर शिल्पी ने देर शाम कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
सौतेली मां मवेशियों को बांध कर घर लौटीं तो शिल्पी को फंदे पर लटका देखकर होश उड़ गए। शोर मचाने पर भीड़ लग गई। शिल्पी को फंदे से उतारा गया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें