फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बुखार से मौत,10 डेंगू मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। सोमवार को रैपिड टेस्ट किट में दो व एलाइजा की रिपोर्ट में 10 डेंगू पाजिटिव मिले हैं। वहीं किशोरी की बुखार से मौत हो गई। जनपद में अब तक किट से 216 व एलाइजा में 453 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुखार से 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी, आयुष विभाग, पंजीकरण कक्ष समेत अन्य वार्डों में सोमवार को काफी भीड़ रही। 772 का पंजीकरण किया गया। इनमें बुखार के 66 मरीज मिले। पैथोलॉजी लैब में 200 मरीजों की खून जांच की गई। बुखार से पीड़ित 10 की रैपिड टेस्ट से जांच हुई। इसमें दो डेंगू पॉजिटिव मिले। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की 17 वर्षीय कशिश को कुछ दिन पहले बुखार आया था। निजी अस्पताल में मौत हो गई। इधर, नगर पालिका की टीम ने शहर के कलक्ट्रेट, सरायमीरा, नजरापुर, काजीपुर टीला, मौसमपुर अल्हड़, मियांगंज, उदैतापुर, दाईपुर, आसकरनपुर्वा, आकिलपुर, मानपुर, मकरंदनगर, चौधरी सराय, करनपुर, बिश्नुपुर टीला, गौरी शंकर रोड पर फागिंग की। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के कई हिस्से में एंटी लार्वा का छिड़काव किया।
बुखार से प्रभावित मोहल्लों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिर्वा , तालग्राम, गुरसहायगंज और छिबरामऊ के एक दर्जन से अधिक गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बुखार से चार मौताें का ऑडिट किया। बुखार से मौत का जिक्र नहीं किया गया। अन्य बीमारियों का हवाला दिया गया है। डेथ ऑडिट में एक की मौत किडनी के संक्रमण, बच्चों की मौत चेस्ट में संक्रमण और अन्य कारणों से बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें