फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को हटाने के लिए छात्रों के गुट आमने-सामने

Tue, 06 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Girl Student's hand broken by teacher - फोटो : demo
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में केमिस्ट्री टीचर को हटाने को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। छात्रों का एक गुट टीचर के अच्छे पढ़ाने को लेकर विद्यालय से न हटाए जाने की मांग कर रहे है, वहीं छात्रों का दूसरा गुट अच्छे से न पढ़ाए जाने को लेकर हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। विद्यालय की प्राचार्या ने जवाहर नवोदय विद्यालय एसी कानपुर को मामले से अवगत कराया है। फिलहाल शिक्षक को पद से नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन


अनौगी क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब दो माह पहले केमिस्ट्री टीचर शोभना का तबादला हो जाने पर विद्यालय में केमिस्ट्री टीचर का पद खाली पड़ा हुआ था। इस पर विद्यालय की प्राचार्या सुमन तला ने एक टीचर को संविदा पर रख लिया। शिक्षक 9,10,11 व 12 के छात्रों को पढ़ाने लगे। करीब 10 दिन पहले शिक्षक द्वारा ठीक से न पढ़ाने का मामले ने तूल पकड़ लिया और छात्रों ने शिक्षक से पढ़ने से मना कर दिया। इस पर शिक्षक ने 9 व 10 के छात्रों से अच्छा पढ़ाने की बात लिखित में लेकर प्राचार्या को सौंप दी।

शिक्षक को शिक्षणकार्य से हटाने जाने की बात की जानकारी होने पर कुछ छात्र शिक्षक के पक्ष में बात कहने लगे। इस पर 11 व 12 के कुछ छात्र प्राचार्या सुमन तला के कार्यालय में पहुंचकर शिक्षक को हटाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


वहीं कुछ छात्र टीचर के अच्छा पढ़ाने को लेकर उनके पक्ष में आ गए। प्राचार्या ने पूरे मामले की जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय एसी कानपुर को दी है। फिलाहल शिक्षक को हटाया नहीं गया है। प्राचार्या का कहना है कि छात्र शोभना चौहान के जाने के बाद नए टीचर के साथ सामाजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। छात्रों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें