फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, परिजनों ने कार में डालकर ले जाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी(कन्नौज)। रात में घर के बाहर हैंडपंप से पानी भरने गई किशोरी को गांव के तीन युवकों ने साथियों के साथ तमंचा लगाकर उठा लिया। यह कार में डालकर ले गए। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खड़िनी चौकी इलाके के गांव में रहने वाले पिता ने गुरुवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि 30 मई की रात लगभग साढ़े दस बजे 17 वर्षीय बेटी घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी खड़िनी निवासी तीन युवकों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ तमंचे के बल पर बेटी को उठा लिया। यह उसे चार पहिया वाहन में डालकर ले गए। आरोपी बेेटी के साथ अनहोनी घटना घटित कर सकते हैं। इनमें एक युवक शादीशुदा है। वह बेटी के पीछे काफी दिनों से पड़ा हुआ था। पिता ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि परिजनों को थाने में बुलाया गया था। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें