तालग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छिबरामऊ तालग्राम में नए सत्र के एक व दो वर्षीय पाठ्यक्रम में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश 28 अगस्त तक होगा। प्रथम चरण के सीट आवंटन के बाद बची सीटों का चयन परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। चयनित अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट पर बुलावा पत्र मिल जाएगा। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है।
आईटीआई प्रवेश प्रभारी अनुदेशक वरुण कुमार ने बताया कि पहले चरण में 323 में 222 सीटों पर प्रवेश हुए थे। दूसरे चरण में 76 सीट आवंटित की गई हैं, इन पर प्रवेश होने हैं। चयनित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की कॉपी, सभी मूल प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों की एक-एक प्रमाणित प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छिबरामऊ तालग्राम के रसूलाबाद पहुंचकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
संजीव कुमार
संजीव कुमार