फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम सीएचसी के पास जलाई गईं दवाएं

विज्ञापन
तालग्राम सीएचसी के पास जली पड़ी दवाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। तालग्राम सीएचसी के पीछे रामलीला मैदान में काफी तादाद में विटामिन व आयरन दवाएं जली व अधजली मिलीं। इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। चिकित्सा अधीक्षक ने इस बैच की दवा की पूर्ति होने से इनकार किया है। वहीं सीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। दोषी होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीएचसी तालग्राम के पीछे रामलीला मैदान में ग्रामीणों ने दवाएं जलती देखीं। जलने वाली आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाएं थीं। कुछ दवाओं को झाड़ियों में फेंका गया था। लोगों ने बताया कि इन दवाओं की एक्सपायरी मार्च 2021 है। अभी यह खराब नहीं हुई हैं। इसके बावजूद जला दिया गया। वहीं मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में मुफ्त में मिलने वाली दवाएं नहीं दी जाती हैं। बाहर से दवाओं का पर्चा लिखा जाता है।
फार्मासिस्ट विजय वर्मा ने बताया कि एएनएम को किशोर-किशोरियां को वितरण के लिए दवाएं स्टोर से दी गई हैं। स्टोर से दवाएं नहीं जलाई गई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि जली दवाओं के बैच नंबर से मिलान किया गया। इस बैच की दवाओं की जिले में आपूर्ति ही नहीं हुई है। यह किसी दूसरे जिले की हैं। आयरन की दवा जिस बैच नंबर की है उसे सीएचसी स्टॉक से एएनएम को वितरित किया गया है। स्टाफ ने दवाएं नहीं जलाई हैं। कोई साजिश रची गई है। जलाने वाली दवाओं की मात्रा बहुत कम है।
विज्ञापन

सीएचसी में दवाएं नहीं जलाई गई हैं। सीएचसी के पीछे रामलीला मैदान में दवाएं जली मिली हैं। यह उनके यहां के बैच नंबर की नहीं हैं। इसके बाद भी डिप्टी सीएमओ डॉ. जेजे राम को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण स्वरूप, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें