फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में पढ़कर इंजीनियर बनना चाहती हैं स्वप्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम मार्ग पर स्थित मुन्नी देवी इंटर कालेज की छात्रा स्वप्निल प्रिया ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.33 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया है। वह आईआईटी से पढ़कर इंजीनियर बनना चाहतीं हैं। स्वप्निल ने कहा कि सफलता के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूर रहना जरूरी है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कस्बे के ऊंचा गढ़िया निवासी स्वप्निल प्रिया के पिता विनोद कुमार बलरामपुर जनपद में सरकारी अध्यापक हैं। उसकी मां सीमा सविता गृहणी हैं। स्वप्रिल तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की हैं। स्वप्निल ने बताया कि वह हर रोज स्कूल और कोचिंग के अलावा भी छह घंटे की पढ़ाई करतीं हैं। टॉप थ्री में आने का उसे पूरा भरोसा था। वह इंटरमीडिएट के बाद आईआईटी से पढ़कर इंजीनियर बनना चाहती है। स्वप्निल कहतीं हैं कि किताबों पर भरोसा करें। इंटरनेट का सकारात्मक इस्तेमाल करें, लेकिन सिर्फ इसके भरोसे ही न रहें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। स्वप्निल की सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि विद्यालय और कस्बे में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें