फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूर रहकर जिले में पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के उत्कर्ष पाल को हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। उत्कर्ष का कहना है कि बोर्ड के परीक्षार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

उत्कर्ष के पिता राजीव कुमार उमर्दा के मलगई में जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक हैं। मां संगीता पाल गृहणी हैं। बड़ी बहन अपर्णा पाल भी वर्ष 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में चौथे स्थान पर रहीं थीं। अपर्णा इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। उत्कर्ष ने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई के अलावा छह घंटे पढ़ाई करता था। वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें