फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी के करीबी भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा से इस्तीफे के बाद जिले में भी सियासत तेज हो गई। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद के संपर्क में जिले के दो जिला पंचायत सदस्य और कई प्रधान हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह लोग 14 जनवरी को स्वामी की मौजूदगी में सपा का दामन थाम सकते हैं। बुधवार को भाजपा नेता आकाश शाक्य ने क्षेत्रीय मंत्री कानपुर-बुंदेलखंड पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य की पिछड़ा वर्ग में अच्छी पैठ है। आकाश शाक्य ने बताया कि वह लखनऊ में हैं और स्वामी प्रसाद के लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक आकाश स्वामी प्रसाद के खास माने जाते हैं। जिले के दो जिला पंचायत सदस्य, 15 प्रधान और 50 कार्यकर्ता स्वामी प्रसाद के लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें