तालग्राम। क्षेत्र में चल रही क्लीनिकों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां डॉक्टर मेडिकल पंजीकरण के कागज नहीं दिखा पाए। इस पर डिप्टी सीएमओ ने उन्हें नोटिस देते हुए दो दिन का जवाब मांगा है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. जेजे राम ने सुर्सी के जनेरी गांव में स्थित अमित कुमार श्रीवास्तव की क्लीनिक पर छापा मारा। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमित से कागज दिखाने को कहे तो वे नहीं दिखा पाए। इस पर डिप्टी सीएमओ ने उन्हें नोटिस जारी कर दो दिन में कागज दिखाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अन्नपूर्णा नगर में एक क्लीनिक में छापा मारा। यहां पर मौजूद लोग छापा पड़ते ही भाग गए।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। अभियान के दौरान मानीमऊ में दो, तिर्वा के अन्नपूर्णा नगर, प्रभात नगर, नेरा में एक-एक क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।