फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला रामगंज निवासी विपिन सैनी (22) रविवार देर शाम चाचा के मकान में शौच के लिए गया था। देर तक नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन चाचा के मकान में गए, उसका शव कमरे में लटकता मिला। सूचना पर दारोगा श्रीराम पटेल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें