फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्रसेनपुर की छात्राओं ने मारी बाजी

Sun, 28 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मेडल, स्मृति चिन्ह और नगद धनराशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अंतिम दिन बालिकाओं ने नाटक, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम समापन के उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव ने बालिकाओं से कहा कि वे केवल शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह ने कविता सुनाई-बेटियां देश की चाहें अगर तो युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा। छिबरामऊ, जलालाबाद, मित्रसेनपुर तथा तालग्राम की बालिकाओं ने लोक नृत्य व नाटक पेश किए।

छात्रा बेबी, शालिनी, राधा, अंजली, रचना, अनामिका, शर्मीला, शिक्षा सिंह, लाली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। आशमां, राधा, आरिफा, जूली ने लोक नाटक पेश किया। ज्योति यादव, पारुल, अनामिका, काजल, श्यामली ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया। शालिनी, शिक्षा सिंह, पारुल, रुचि, राधा, ज्योति ने समूह गीत पेश किया।
विज्ञापन


एकांकी नाटक लाली पाल, मिनी, राखी, रागिनी, निकेता, आरती, चेतना ने प्रस्तुत किया। तीन दिन तक चलीं खेलकूद प्रतियोगिता में मित्रसेनपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने 67 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि नगर क्षेत्र कन्नौज 54 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहा।

इस दौरान बीएसए और जिला समन्वयक ने संयुक्त रूप से स्कूल की वार्डन रश्मि मिश्रा व व्यायाम टीचर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर हौसलाफजाई की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया।

इस मौके पर वार्डन रागिनी गौतम, रश्मि मिश्रा, सीमा त्रिवेदी, सुनीता त्रिपाठी, अमरनाथ दुबे, विनोद मिश्रा, दिनेश चंद्र, फुलटाइम व पार्टटाइम टीचर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें