फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अब प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की पिटाई करने पर पाबंदी है। इसके बावजूद एक शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए स्कूल भेजा। बीईओ की जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इसकी जांच सौरिख बीईओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

छिबरामऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय औराई के सहायक अध्यापक जसवंत राय ने कक्षा तीन के छात्र गोपाल को इस बात पर पीट दिया कि वह पिछले कई दिन से स्कूल नहीं आ रहा था। स्कूल के अन्य बच्चों के मुताबिक शिक्षक ने डंडे से गोपाल को बेरहमी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने घायल गोपाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेकर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी को मौके पर भेजा। बीईओ ने शिक्षकों से घटना के बारे में पूछताछ की और छात्र के घर जाकर अभिभावकों व अन्य बच्चों से जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि गोपाल स्कूल कम ही आता है और होमवर्क भी नहीं करता है। इस वजह से उसे थप्पड़ मार दिए थे। कुछ लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक जसवंत राय बच्चों को बेरहमी से पीटते हैं, जिसकी शिकायत बच्चों ने घर पर की थी। बीईओ ने बताया कि अहोई अष्टमी पर महिलाओं का अवकाश होने के कारण प्रधानाध्यापक नीलिमा तिवारी विद्यालय में उपस्थित नहीं थीं। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेज दी, जिसके आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि आरटीई के उल्लंघन और छात्र की बेरहमी से पिटाई के आरोप में शिक्षक को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में संबद्ध किया गया है। मामले की जांच सौरिख बीईओ सर्वेश कुमार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें