फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता का आरोप लगा वकीलों ने की हड़ताल

Fri, 11 Sep 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी के सिपाहियों और वकील से हुए विवाद को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय के वकीलों ने शुक्रवार को कामकाज ठप रखा। वकीलों ने कचहरी में घूम-घूमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जिला जज व एसपी से मिलकर सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कचहरी के अधिवक्ता कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र यादव, सचिव राजेश गुप्ता, संयुक्त सचिव तरुण चंद्रा की अगुवाई में वकीलों ने जीआरपी के सिपाहियों पर वकील शराफत हुसैन के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शराफत हुसैन गुरसहायगंज जाने के लिए गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

वहीं पर कुछ युवक ताश खेल रहे थे। इसी बीच सादी वर्दी में जीआरपी के दो सिपाहियों ने शराफत हुसैन से अभद्रता की। उन्हें चौकी ले गए। जानकारी पर स्टेशन पर मौजूद कई वकील जीआरपी चौकी पहुंचे। इस दौरान चौकी प्रभारी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बाद में वकीलों ने शराफत हुसैन को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को कचहरी में एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाई गई। इसमें सिपाहियों की करतूत की आलोचना करते हुए जीआरपी पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय हड़ताल रखी गई। बैठक के बाद वकीलों का जत्था जिला जज जयमंगल शर्मा से मिला।

उन्होंने मामले में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में वकीलों ने एसपी को भी शिकायतीपत्र सौंपा। एसपी ने बताया कि जीआरपी के एसपी आगरा में बैठते हैं। उन्हें पत्र भेजकर इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए कहेंगे। अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने बताया कि सोमवार तक इंतजार किया जाएगा। यदि कोई ठोस कार्रवाई न हुई तो सोमवार को दोबारा सिपाहियों को दंडित कराने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

वहीं जीआरपी चाौकी प्रभारी सुखवीर सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्लेटफार्म नंबर दो पर ताश खेल रहे हैं। इस पर सिपाही मौके पर पहुंचे। वहां मिले कुछ लोगों को पकड़कर चौकी ले आए। पूछताछ के दौरान इनमे एक वकील भी निकले। चौकी इंचार्ज ने कहा कि अधिवक्ता से कोई अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें