फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा नेता पर शिव मंदिर पर कब्जा कर मकान बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा नेता पर समाजवादी पार्टी की सरकार के समय प्राचीन शिव मंदिर पर कब्जा कर तीन मंजिला मकान बनवाने का आरोप है। सपा नेता ने मंदिर की मूर्तियां व शिवलिंग कुएं में फेंक दीं। वार्ड से सभासद सहित मोहल्ले के लोगों ने पूर्व सांसद से मंदिर होने की बात कही है। पूर्व सांसद व तिर्वा विधायक ने डीएम से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापीर निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैश खां पर आरोप है कि उन्होंने बाबा जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सपा सरकार के दौरान कब्जा कर लिया। मंदिर की मूर्तियों व शिवलिंग को कुएं में डलवा दिया और उसके ऊपर तीन मंजिला मकान बनवा लिया है। इस मामले में सपा नेता कैश खां का कई बार इलाके लोगों ने विरोध कर मुख्यमंत्री सहित अफसरों से शिकायत की थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक गुरुवार को मोहल्ले में पहुंचे और वार्ड के सभासद भूरा खान सहित अन्य लोगों से प्रकरण के बारे में जानकारी की।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सपा नेता ने मंदिर पर कब्जा करके तीन मंजिला मकान बनवाया है। इलाके के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो सपा नेता मारपीट कर छेड़छाड व रेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पूर्व सांसद जानकारी करने के बाद तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के साथ डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मिलने के लिए पहुंचे। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी को मोहल्ले के लोगों से की बातचीत व साक्ष्य दिखाए। सपा नेता पर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



मंदिर नहीं खुला तो देंगे धरना : सु्ब्रत

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यदि मंदिर नहीं खोला गया और उस पर अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो वह बालापीर मोहल्ले में अपने समर्थकों के साथ धरना देंगे। उन्होंने बताया कि कन्नौज शहर में कई प्राचीन मंदिरों पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसको लेकर प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें