फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों को सम्मान दे रही सपा : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों को सम्मान दे रही है। सरकार में लूट-खसोट करने वाले लोग आज दंगाइयों को पुरस्कार दे रहे हैं। मंगलवार को पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के मोहल्ला पठकाना स्थित आवास पर उन्होंने संभल हिंसा को लेकर सपा पर कई प्रहार किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संभल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष मंदिर होने का दावा कर रहा तो दूसरा पक्ष मस्जिद होने की बात कह रहा है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो अपने शासन में लूट-खसोट कराते थे। लोगों की जमीनें हड़प लेते थे, अब वह लोग संभल के दंगाइयों को पुरस्कार देते घूम रहे हैं। प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले लोग दिन में घरों से निकलने में डरते थे। आज उन्हीं सड़कों पर बहन-बेटियां शादी समारोह में जाती हैं और रात को सुरक्षित आतीं हैं। 2014 से पहले देश में मंदिरों, एयरपोर्ट, संसद भवन, होटलों और भीडभाड़ वाले इलाकों में विस्फोट होते थे, आज उसी देश में शांति का माहौल है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर कहा कि जब से पश्चिम बंगाल में ममता सरकार बनी है, तो वहां पर लोगों के हौसले बुलंद हो गए। सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व चेयरमैन सरोज पाठक, विधायक कैलाश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें